what is this! Cant go to the toilet in this country for days! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:25 am
Location
Advertisement

ये क्या! इस देश मेंशादी करने के बाद तीन दिनों तक नहीं जा सकते हैं टॉयलेट!

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 जून 2021 2:51 PM (IST)
ये क्या! इस देश मेंशादी करने के बाद तीन दिनों तक नहीं जा सकते हैं टॉयलेट!
यह बात सुनकर आप भी आर्श्चय में पड़ जाएगे, मगर इंडोनेशिया के इस अजब गजब रस्म को वहां के लोग सख्ती से निभाते हैं। यह रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय में बहुत प्रचलित है। इस रस्म के अनुसार दुल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने की पाबंदी है। इस रस्म को तोड़ना उन की सभ्यता में अपशकुन माना जाता है।

टॉयलेट जाने से पवित्रता होती है नष्ट टीडॉन्ग समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी एक पवित्र बंधन है। टॉयलेट जाने से शादी की पवित्रता नष्ट होगी और दुल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाएंगे। साथ ही उन समुदाय के लोगों का मानना है कि टॉयलेट को बहुत सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। जिससे टॉयलेट में उनकी निगेटिव ऊर्जा रह जाती है।

यदि नए-नवेले दुल्हा-दुल्हन टॉयलेट का प्रयोग करते हैं, तो उनमें उन लोगों की निगेटिव ऊर्जा आ जाती है। इससे दुल्हा-दुल्हन के रिश्ते टूटने का खतरा रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी वजह से दुल्हा-दुल्हन की जान भी खतरे में आ सकती है।

इस वजह से नए जोड़े पर खाने पीने की चीजों पर भी रोक लगाई जाती है। कपल्स इस अपशकुन से बचे रहें। इसी कारण उन्हें तीन दिनों तक कम खाना दिया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आ पाए।

ये भी पढ़ें - अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement