Water Resistant Walls In Germany Shoot Pee Right Back At Drunk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:33 am
Location
Advertisement

अब दीवार पर टॉयलेट करने वाले सावधान, लोगों को मिलेगा करारा सबक

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 मार्च 2019 1:26 PM (IST)
अब दीवार पर टॉयलेट करने वाले सावधान, लोगों को मिलेगा करारा सबक
नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि लोग किसी भी जगह या किसी के दीवार पर पेशाब कर देते है। बहुत सी जगहों पर दीवार पर लिखी चेतावनी को भी लोग कई बार अनदेखा कर देते है। अब ऐसे लोगों को आप कैसे मना करेंगे। लेकिन अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए एक खास तरह की दीवार तैयार की गई है जो उनके पेशान करने पर उन्हीं को ही गीला कर देगा।

बता दें यह दीवार जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली में बनाई गई है। नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने उन लोगों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका निकाला है, जो दीवारें ‘गीली’ करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो जर्मनी में ऐसा नहीं कर सकते हैं।

इसके लिए ये लोग एक नए हाई-टेक पेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पेंट खुद पर गिरने वाले किसी भी तरह के स्प्रे को वापस फेंक देता है। नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के एक लोकल ग्रुप ने यहां की 2 मशहूर इमारतों पर स्पेशल वॉटर रेपलेंट पेंट लगा दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement