UP: Youth market went to get vegetables and ration, but bride brought home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:02 pm
Location
Advertisement

UP: युवक बाजार सब्जी और राशन लेने के लिए गया,लेकिन घर ले आया दुल्हन, यहां जानें फिर क्या हुआ

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 1:15 PM (IST)
UP: युवक बाजार सब्जी और राशन लेने के लिए गया,लेकिन घर ले आया दुल्हन, यहां जानें फिर क्या हुआ
गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। वहीं देश भर में लॉकडाउन के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए बाजार में निकला म। लेकिन वह घर वापस लौटा तो शादी रचाकर दुल्हन को साथ लेकर आ गया। शादी का यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। इसको सुनकर अचंभित हो रहे हैं।

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के तो होश ही उड़ गए। मामला यह था कि बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से मना कर दिया। इसके बाद पूरा मामला थाना पहुंच गया।
दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में पहुंच गए। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को वह कतई घर में नहीं रहने देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement