Unique tradition, where the curd eating when leaving the house Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 1:52 pm
Location
Advertisement

अनोखी परंपरा, जहां घर से निकलते समय दही चटाकर करते हैं विदा...

khaskhabar.com : शनिवार, 08 सितम्बर 2018 2:09 PM (IST)
अनोखी परंपरा, जहां घर से निकलते समय दही चटाकर करते हैं विदा...
डॉक्टरों का कहना है कि दही के नियमित प्रयोग से हार्ट अटैक नहीं होता। फलत: यह बहुत ही गुणकारी है। आज के समय में हर युवती की अपेक्षा होती है कि वह करीना की तरह जीरो-साइज फिगर मेनटेन कर पाए, इसके लिए दही का प्रयोग तो रामबाण है। कुल मिलाकर दही खाने के फायदे अनेक हैं और यही कारण है कि मिथिलांचल के लोग हर सुबह नाश्ते के रूप में चूड़ा-दही का प्रयोग करते हैं।

दही का प्रयोग मनुष्य के मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करता है। यही कारण है कि मिथिलांचल के लोग स्वाभाविक रूप से उग्र नहीं होते। घर से यात्रा करते समय दही का रसास्वादन करने से मानसिक शीतलता बनी रहती है।

मिथिला को धाम माना जाता है। यह सीता की धरती है, यहां उनका जन्म हुआ था और वहीं पली-बढ़ी थीं। मिथिलांचल का भौगोलिक क्षेत्र कुछ ऐसा है, जहां दोमट (जलोढ़) मिट्टी पाई जाती है, जो धान की उपज के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसी कारण यहां अच्छी मात्रा में धान का पैदावार होता है।

ये भी पढ़ें - इस शिवलिंग से आती है तुलसी की खुशबू, 2000 साल पुराना

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement