Unique Bride dances with her Hero pet dog at her wedding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:21 am
Location
Advertisement

कुत्ते के साथ दुल्हन ने किया ऐसा, लोग कर रहे तारीफ

khaskhabar.com : शुक्रवार, 28 जून 2019 2:15 PM (IST)
कुत्ते के साथ दुल्हन ने किया ऐसा, लोग कर रहे तारीफ
नई दिल्ली। जानवरों में जब भी वफादारी की बात होती है तो कुत्ते का नाम सबसे पहले आता है। वो अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान पर भी खेल जाते हैं।

वो अपने मालिक से इमोशनली जुड़े होते हैं इसलिए उनकी खुशी में अपनी खुशी ढूंढ लेते हैं। हाल ही में एक शादी में कुछ तरह का दिलचस्प मामला देखने को मिला।

शादी के मौके पर एक दुल्हन अपने कुत्ते के साथ डांस फ्लोर पर पहुंच गई और दोनों ने मिलकर ऐसा डांस किया कि मौके पर मौजूद सभी लोग देखते रह गए।

सेलेब्रिटी डॉग ट्रेनर सारा कार्सन डिवाइन ने हाल ही में अपने साथी ट्रेनर जॉन डिवाइन के साथ शादी कर ली और इसके बाद उन्होंने अपने 7 साल के प्यारे कुत्ते के साथ डांस किया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement