Unable To Sleep Because Of Roosters Constant Crowing Maharashtra Woman Files Police Complaint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:52 am
Location
Advertisement

मुर्गे की बांग से परेशान हुई महिला, जानिए फिर क्या हुआ

khaskhabar.com : रविवार, 26 मई 2019 3:47 PM (IST)
मुर्गे की बांग से परेशान हुई महिला, जानिए फिर क्या हुआ
पुणे। हमसभी बचपन से एक बात सुनते आए है कि सुबह जब भी मुर्गा (बांग) बोलता है तो लोग नींद से उठ जाते है। जब भी हमें जल्दी उठना होता है तो हम अलार्म लगाते है। यहां तक की हमारे स्मार्टफोन मुर्गे की बोलने की अलार्म टाइम पर सेट करते है। गांवों में तो अब भी लोग मुर्गे की बांग से सुबह उठते है। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुर्गे की बांग एक महिला को इस कदर नागवार गुजरी की कि वह मुर्गे और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां सोमवार पेठ इलाके में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को समर्थ थाने में शिकायत दे कर कहा है कि उसके आवास के सामने वाले घर में रोजाना भोर में मुर्गा बांग देता है जिससे उनकी नींद में खलल पड़ता है। अधिकारी ने बताया, ‘हमें महिला की शिकायत मिली है। जब हमने जांच की तो पता चला कि वह उस घर में नहीं रहती है।

यह घर उसकी बहन का है। वह अपनी बहन के घर कुछ दिनों के लिए आई थी और शिकायत देने के बाद वहां से चली गई।’ उन्होंने बताया कि इस बाबत अबतक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement