Tripura man held for theft after 41 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:00 pm
Location
Advertisement

वर्ष 1978 में बाप-बेटे ने मिलकर चुराया था 45 रुपए का बकरा, अब...

khaskhabar.com : शनिवार, 14 सितम्बर 2019 5:38 PM (IST)
वर्ष 1978 में बाप-बेटे ने मिलकर चुराया था 45 रुपए का बकरा, अब...
अगरतला। त्रिपुरा में 41 साल पुराने बकरा चोरी के मामले में वांछित 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। एक चाय बागान में काम करने वाले बच्चू कौल के खिलाफ एक स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे पश्चिमी त्रिपुरा के महखलीपारा चाय एस्टेट इलाके से गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बच्चू को निचली अदालत में पेश किया जाएगा और हम सात दिनों के लिए उसकी हिरासत मांगेंगे।"

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के पश्चिमी जिले के रानीर बजार से बच्चू ने 1978 में अपने पिता मोहन कौल के साथ मिलकर एक बकरा चुराया था।

दोनों पिता-पुत्र को फरार घोषित कर दिया गया था। 18 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया।

पुलिस अधिकारी ने दावा किया, "1978 में बकरे की कीमत 45 रुपये थी और वर्तमान में तुलना की जाए तो आज बकरे की कीमत 3,000 के आसपास बैठती है।"

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement