Top World Records in India Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला, भारत के नाम हैं ये रिकॉर्ड

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 4:06 PM (IST)
दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला, भारत के नाम हैं ये रिकॉर्ड
दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला... कुंभ मेले को दुनिया की सबसे बडे धार्मिक सभा या मेलों में गिना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें देश-विदेश से करोडों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल-हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में स्नान करते हैं। इनमें से प्रत्येक स्थान पर प्रति बारहवें वर्ष में इस पर्व का आयोजन होता है। मेला प्रत्येक तीन वर्षो के बाद नासिक, इलाहाबाद, उज्जैन और हरिद्वार में बारी-बारी से मनाया जाता है। इलाहाबाद में संगम के तट पर होने वाला आयोजन सबसे भव्य और पवित्र माना जाता है। इस मेले में करोडों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते है। 2013 में हुए कुंभ मेले में 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें - ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक

2/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement