This Thailand businessman is looking for a man to win his daughter love, read...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:30 pm
Location
Advertisement

अगर लडक़े में होंगी ये खूबियां तो ही बनेगा इस करोड़पति का दामाद

khaskhabar.com : गुरुवार, 07 मार्च 2019 2:21 PM (IST)
अगर लडक़े में होंगी ये खूबियां तो ही बनेगा इस करोड़पति का दामाद
दुनिया का कोई भी कोना हो जोड़े आसानी से नहीं बनते हैं। शादियों के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। कभी लडक़े को लडक़ी पसंद नहीं आती तो कभी होता है इसका उलट। कहीं रंग-रूप तो कहीं घर-परिवार बन जाता है रुकावट। किसी भी तरह से शादी हो जाए, इसके लिए कुछ लोग लीक से हटकर पहल भी करते हैं।

इन दिनों कुछ ऐसा ही मामला चर्चाओं में है। दरअसल थाईलैंड के एक 58 वर्षीय करोड़पति बिजनेसमैन अनोंत रोथांग ने बेटी कनिस्ता रोथांग की शादी के लिए एक ऑनलाइन एड दिया है। इसमें उन्होंने दामाद के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने वाले को 313500 डॉलर (21988890 रुपए) के साथ उनका कारोबार संभालने का मौका भी मिलेगा।

रोथांग ने जो शर्तें रखी हैं उनके हिसाब से लडक़े को मेहनती होना चाहिए, वह धूम्रपान न करता हो और जुआ न खेलता हो। उसे यह पता ही न हो कि पैसे खर्च कैसे करते हैं ताकि वह सेविंग कर सके। उसकी उम्र 26 से 40 के बीच हो और वह उनके ड्यूरियन फलों के व्यापार के बारे में सब कुछ सीखने और समझने के लिए उत्सुक हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement