This cow gives 53 liters of milk daily, knowing its price will be stunned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:11 pm
Location
Advertisement

रोजाना 53 लीटर दूध देती है ये गाय, इसकी कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

khaskhabar.com : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 4:31 PM (IST)
रोजाना 53 लीटर दूध देती है ये गाय, इसकी कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
निशा शर्मा
चंडीगढ़। चौंकिए नहीं, यह सच है, रोजाना 53 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत 51 लाख रुपए है। गायों की सौंदर्य प्रतियोगिता में इस गाय ने पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की तरफ से करनाल में आयोजित की गई थी।

खेड़ी नरू गांव के किसान गुरमीत नरवाल की इस गाय के माथे पर बना सफेद निशान इसकी खास पहचान है। इसकी उम्र करीब साढ़े तीन साल है। इसने अभी एक बार ही बछड़ी को जन्म दिया है। मेले में दादूपुर गांव के प्रदीप की गाय 58. 86 लीटर दूध दे कर पहले स्थान पर रही। देसी गाय दुग्ध स्पर्धा में तरावड़ी गांव के किसान रामसिंह की गाय 21. 31 किलो दूध दे कर पहले स्थान पर रही। इसी तरह मुर्राह भैंस दुग्ध उत्पादन स्पर्धा में असंध के रणदीप की भैंस ने 21. 77 किलो दूध दे कर पहला स्थान पाया।

मेले में बड़ी तादाद में पशु और पशु पालक मौजूद रहे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. ए.के.सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने किसानों से कहा कि डेयरी में उनकी आय बढ़ाने की क्षमता है। खासकर सीमांत या भूमिहीन किसान इसका लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement