The groom wanted to feed sweets, the bride did so, the groom jumped up, the video went viral -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:23 am
Location
Advertisement

दूल्हे ने खिलानी चाही मिठाई, दुल्हन ने किया ऐसा, उछला दूल्हा, वीडियो वायरल

khaskhabar.com : सोमवार, 03 जनवरी 2022 09:20 AM (IST)
दूल्हे ने खिलानी चाही मिठाई, दुल्हन ने किया ऐसा, उछला दूल्हा, वीडियो वायरल
आबादी के लिहाज से भारत विश्व में सबसे बड़ा देश है। यहाँ आए दिन कहीं-न-कहीं बैंड बाजा बजते सुनाई देते हैं। मोबाइल क्रान्ति आने के बाद से सोशल मीडिया पर शादी के कई सारे वीडियो आनन-फानन में वायरल हो जाते हैं। इन चंद मिनटों के वीडियो को दर्शक बहुत पसन्द करते हैं। इन वीडियोज में कहीं दूल्हा दुल्हन का खास अंदाज देखने को मिलता है तो कुछ में जबरदस्त डांस देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वायरल वीडियो किसी शादी के मंडप का है जहां दूल्हा दुल्हन दिखाई देते हैं, लेकिन तभी ऐसी घटना होती है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मंडप में एक दूल्हा दुल्हन दिखाई दे रहे हैं। वहाँ पंडितजी विवाह से जुड़ी रस्में पूरी करा रहे हैं, तभी दूल्हे को दुल्हन से मजाक करने का मन होता है। वह प्लेट में रखी मिठाई हाथ में लेकर दुल्हन को खिलाने की कोशिश करने लगता है। वह दुल्हन को मिठाई खाने के लिए कहता है लेकिन, दुल्हन मिठाई खाने से मना कर देती है। इसके बाद भी दूल्हा लगातार मिठाई खिलाने की कोशिश करता है। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन को गुस्सा आ जाता है। वह दूल्हे को सबक सिखाने के लिए हाथों को बढ़ाकर दूल्हे के घुटनों में नोच लेती हैं। ऐसा होते ही दूल्हा उछल जाता है। इसे देखते हुए दुल्हन के चेहरे पर हल्की-हल्की मुस्कान दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement