The biggest robbery was committed in this country, robbed so many crores of rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:53 pm
Location
Advertisement

इस देश में हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी डकैती, लुटे थे इतने करोड़ रुपये

khaskhabar.com : रविवार, 29 मार्च 2020 2:14 PM (IST)
इस देश में हुई थी दुनिया की सबसे बड़ी डकैती, लुटे थे इतने करोड़ रुपये
आपने डकैती से जुडी कई फिल्में देखी हो या कहानियां सुनी होगी। परन्तु आज हम आपको जिस बैंक डकैती के बारे में बताने जा रहे हैं, वो बैंक डकैती के इतिहास में दुनिया की सबसे बड़ा मामला है, क्योंकि इसमें आमतौर पर उस देश के राष्ट्रपति का बेटा शामिल था। जी हां, यह बात बिलकुल सत्य है।
इस बैंक डकैती में कुल एक बिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से अनुसार 7562 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। बता दें कि घटना इराक की है, जहां के सेंट्रल (केंद्रीय) बैंक से इतनी भारी रकम की लूट हुई थी। इस घटना को 17 साल हो चुके हैं।
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यह घटना मार्च 2003 की है। तब इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन थे और अमेरिका से उनकी दुश्मनी तो जगजाहिर है। कहते हैं कि अमेरिका ने इराक पर हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। उससे कुछ घंटे पहले सद्दाम हुसैन के बेटे कुसय बगदाद स्थित इराकी सेंट्रल बैंक पहुंचे और बैंक प्रमुख को एक पर्ची थमाई, जिसपर लिखा था कि सुरक्षा कारणों से बैंक के सभी पैसों को राष्ट्रपति ने दूसरी सुरक्षित जगह ले जाने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement