Stoke on Trent bride has dads ashes put into wedding nails-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:33 pm
Location
Advertisement

ब्रिटेन में शादी का अनोखा मामला, पिता की अस्थियों को दुल्हन ने नाखूनों पर सजाया

khaskhabar.com : शनिवार, 05 अक्टूबर 2019 6:46 PM (IST)
ब्रिटेन में शादी का अनोखा मामला, पिता की अस्थियों को दुल्हन ने नाखूनों पर सजाया
लंदन। ब्रिटेन में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक दुल्हन जिसके पिता की चार महीने पहले मौत हो गई थी, उसने अपनी शादी के दिन अपने एक्रिलिक नाखूनों को पिता की अस्थियों से सजाकर उन्हें याद किया और शादी समारोह का हिस्सा बनाया। बीबीसी की तरफ से शनिवार को जारी एक रपट के अनुसार, चार्लोट वाटसन और उनके पति निक ने अपनी शादी की तिथि आगे बढ़ा दी, क्योंकि चार्लोट के पिता मिक बार्बर का कैंसर फैल गया था।

जब मिक शादी के ठीक थोड़े समय पहले दुनिया से रुखसत कर गए तो चार्लोट की कजन किस्र्टी मीकिन, जो नेट आर्टिस्ट का काम करती हैं, ने मिक की अस्थियों को अपनी डिजाइन में शामिल करने का सोचा।

स्टोक-ऑन-ट्रेंट की रहने वाली चार्लोट ने कहा, "मुझे वास्तव में ऐसा लगा कि जैसे वह हमारे साथ हैं।"

मीकिन के यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने कहा कि अस्थियां एक छोटे से कांच के बर्तन में थीं और हमने उन्हें देखा और उनमें से कुछ अस्थियों के टुकड़ों को यह सोचकर निकाला कि इससे काम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह चार्लोट के नाखूनों पर एक्रिलिक के तौर पर अस्थियों को सजा देखना चाहती थी।

चार्लोट ने कहा कि उन्हें यह देखर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ कि अस्थियों के इस्तेमाल से उनके नाखूनों पर गुलाबी, ग्रे और सफेद रंग की डिजाइन के साथ जेम्स सजे हुए थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement