Shoking News Mysteriously Stone Pelting On Houses Maharashtra Gadchiroli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:24 pm
Location
Advertisement

Shoking News : यहां शाम ढलते ही घरों पर गिरते हैं पत्थर, लोग कह रहे है ऐसा...

khaskhabar.com : सोमवार, 22 जुलाई 2019 12:32 PM (IST)
Shoking News : यहां शाम ढलते ही घरों पर गिरते हैं पत्थर, लोग कह रहे है ऐसा...
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के गढ़चिरौली ( Gadchiroli ) के आरमोरी शहर में आजकल एक अजीबोगरीब मामला (Shoking News) सामने आया है, यहां पर रात के समय घरों में पत्थर फैंके जाते हैंं। दिलचस्प बात यह है कि यहां के रहने वाले लोग इसे भूतों का काम बता रहे हैं। शहर में पिछले सप्ताह भर से रात 10 से 12 बजे तक अचानक पत्थर बरसते हैं।

इस घटना ने लोगों के दिलों में खलबली मचा दी है। लोगों का कहना है कि यह किसी भूत प्रेत का काम है और इसे देखने के लिए यहां भीड़ लगती है।

शहर के आजाद चौक में एक खंडहर नुमा इमारत है जिससे आसपास के घरों में पत्थर फेंके जा रहे हैं, लेकिन पत्थरबाज लापता है। पत्थरबाजी से कुछ घरों को नुकसान भी हुआ है। लोग दहशत में हैं कि यह किसी भूत-प्रेत का काम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement