robot which help in bank -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कई भाषाओं को समझने वाला रोबोट, बैंक में करेगा आपकी मदद

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 3:27 PM (IST)
कई भाषाओं को समझने वाला रोबोट, बैंक में करेगा आपकी मदद
जी हां देश में ऐसे कई होनहार हैं जो ऐसा कारनामा कर देते है जिसे शायद हम सपनों ही महसूस कर सकते है। तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा रोबोट तैयार किया है जो बैंक में ग्राहकों की मदद करेगा। आपको जानकर हैरानी भी होगी कि ये रोबोट 15 भाषाओं को अच्छी तरह समझ सकता है। अभी पिछले 8 तारीख के बाद नोटबंदी से देशभर के बैंक में लोगों को भीड़ की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस साफ्टवेयर के दिमाग में दमदार आइडिया आया कि अगर ये रोबोट अगर इस्तेमाल किया जाता है तो इससे काफी मदद मिल जाएगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मुताबिक ये रोबोट बैंक में आने वाले कस्टमर को एकाउंट खोलने से लेकर पुराने एकाउंट से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दे सकता है। # 999 स्टेप पार कर पहुंचे खजाने वाली इस गुफा में

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement