Ravindu or is it Duvindu Tillakaratne twins put everyone in a spin including Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:57 pm
Location
Advertisement

इस श्रीलंकाई के जुडवां क्रिकेटर बच्चों की इस बात से कोहली हुए हैरान

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 अप्रैल 2018 2:04 PM (IST)
इस श्रीलंकाई के जुडवां क्रिकेटर बच्चों की इस बात से कोहली हुए हैरान
नई दिल्ली। आपने जुडवां लोगों की कहानी के किस्से तो खूब सुने होंगे। उन्हीं जुडवां लोगों में से दो भाईयों की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे है जिससे देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी हैरान रह गए थे। दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने के जुडवा बेटे दुविंदु तिलकरत्ने और रविंदु तिलकरत्ने है। ये दोनों भाई अब क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। दोनों की शक्ल-सूरत इतनी मिलती है कि बचपन में उनके माता-पिता भी कंफ्यूज्ड हो जाते थे। दोनों की शक्ल-सूरत इस हद तक मिलती है कि एक बार तो विराट कोहली भी कंफ्यूज्ड हो गए थे। दोनों के खेलने का तौर-तरीका बिल्कुल अलग है, लेकिन शक्ल इतनी मिलती है कि इन्हें मैदान पर पहचान पाना मुश्किल है। कुछ साल पहले जुडवां भाइयों का श्रीलंका की अंडर-19 टीम में चयन हुआ था। फिलहाल वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी छाप छोडने में जुटे हैं, ताकि राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। पिता के पूर्व क्रिकेटर रहने के चलते दोनों भाइयों से लोगों का काफी उम्मीदें हैं। दुविंदु और रविंदु इस दबाव को महसूस भी करते हैं। बडे भाई दुविंदु ने बताया कि वह दाएं हाथ से बैटिंग और बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वहीं, रविंदु चाइनामैन बोलिंग करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement