Plant a Tree and Get Your Graduation Degree in Philippines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यहां सरकार ने बनाया अनोखा कानून, तभी मिलेगी आपको स्नातक की डिग्री

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2019 12:07 PM (IST)
यहां सरकार ने बनाया अनोखा कानून, तभी मिलेगी आपको स्नातक की डिग्री
नई दिल्ली। ये तो हम सब जानते है कि दुनिया में पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। पेडों की कटाई से हर कोई चिंतित है। ऐसे में कई संगठन और सरकारें अपने-अपने स्तर पर पेड़ों को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रही है। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां सरकार की तरफ से अनूठा कानून बनाया गया है। इस देश का नाम फिलीपींस है, जहां की सरकार ने पर्यावरण बचाने के लिए अनोखा कानून लागू किया है। फिलीपींस की सरकार ने यह कानून इसलिए लागू किया है जिसमें जो भी छात्र कम से कम 10 पेड़ लगाएंगे, तभी उनको विश्वविद्यालयों की तरफ से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री दी जाएगी। दरअसल, इसके पीछे कारण है। फिलीपींस की सरकार के मुताबिक, भारी मात्रा में वनों की कटाई से देश का कुल वन आवरण 70 फीसदी से घटकर 20 फीसदी पर आ गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement