period hut for women : Uttarakhand a Govt funded Centre to Keep Women in Hiding During Their Menstrual Cycle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:13 pm
Location
Advertisement

यहां महिलाओं के लिए बनाई ऐसी झोपड़ी! पोल खुली तो बंद करने के दिए आदेश

khaskhabar.com : शनिवार, 19 जनवरी 2019 4:54 PM (IST)
यहां महिलाओं के लिए बनाई ऐसी झोपड़ी! पोल खुली तो बंद करने के दिए आदेश
देहरादून। देश की देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक झोपड़ी बनाई गई हैं। लेकिन मामला ये है कि इस झोपडी जो निर्माण किया है वो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग रखने के लिए किया गया है।

इससे भी हैरान कर देने वाली बात ये है कि झोपड़ी का निर्माण सरकारी पैसे से किया गया है, हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने इसे बंद करने और जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ये मामला राज्य के चंपावत जिले के घुरचुम गांव का है, जहां की ग्राम पंचायत की तरफ से इसके लिए फंड जारी किया गया था। मामले का खुलासा गांव के ही रमेश चंद्र जोशी की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की, जिसमें कहा गया कि घुरचुम गांव में सरकारी फंड से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग रखने के लिए झोपड़ी बनाई गई है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement