Parrots spotted robbing opium from poppy farms in Madhya Pradesh, see video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:14 pm
Location
Advertisement

तोतों को लगा यह चस्का, ऐसे बिगाड़ रहे हैं काम, देखें वीडियो

khaskhabar.com : शनिवार, 09 मार्च 2019 3:42 PM (IST)
तोतों को लगा यह चस्का, ऐसे बिगाड़ रहे हैं काम, देखें वीडियो
आम तौर पर तोतों की पहचान उनके तेज दिमाग के लिए होती है। वे इंसानों की आवाज की नकल करने के साथ होशियारी वाले कई काम कर सकते हैं। कई लोग इन्हें भविष्य बताने के काम में भी लेते हैं। इन सभी कारणों से इनकी काफी मांग रहती है। हालांकि भारत सरकार के 2003 के नियम के अनुसार अब किसी भी पालतु पशु-पक्षी को पिंजरे में कैद करके नहीं रखा जा सकता है।

साथ ही इन्हें कोई भी नुकसान पहुंचाना अवैध है। वैसे आज हम जिस कारण तोतों की चर्चा कर रहे हैं, वह इनकी खूबी की बजाय खामी बता रही है। इन तोतों ने मध्य प्रदेश में किसानों की नींद उड़ाई हुई है। दरअसल ये तोते अफीम की फसल नष्ट करने में लगे हुए हैं। लग रहा है कि वे इस नशे के आदी हो गए हैं। किसान और विशेषज्ञों ने इन तोतों को अपनी चोंच में अफीम ले जाते हुए देखा है।

एक किसान ने बताया कि तोते काफी परेशान कर रहे हैं। वे दिन-रात किसी भी समय झुंड में आते हैं और फसल को नुकसान पहुंचा इसे मुंह में दबाकर उड़ जाते हैं। हमारे पूरे परिवार को इनका ध्यान रखना पड़ रहा है। हमें उन्हें भगाने के लिए पटाखे जलाने पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement