OMG: Here the bride takes a wedding procession to the groom house, know the reason-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:51 pm
Location
Advertisement

OMG: यहां दुल्हन लेकर जाती है दूल्हे के घर बारात, जानिए वजह

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 मई 2021 4:07 PM (IST)
OMG: यहां दुल्हन लेकर जाती है दूल्हे के घर बारात, जानिए वजह
संसार में हर जगह अलग-अलग परम्पराएं होती है। आइए आज हम आपको शादी से जुडी एक अनोखी परम्परा बताने जा रहे है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में निवासरत माड़िया जनजाति की आदिम संस्कृति आज भी जीवंत है। यह संस्कृति की कई विशिष्टताएं हैं। इन्हीं में से एक है विवाह की परंपरा। इस जनजाति में दुल्हन अपनी बारात लेकर दूल्हे के घर जाती है। आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में 44 सौ वर्ग किमी मेें विस्तृत अबूझमाड़ के जंगल आज भी अबूझ ही बने हुए हैं।

बता दे कि ऊंचे पहाड़ों, सघन वनों, कल कल बहते झरनों और नदियों से घिरे अबूझमाड़ में माड़िया जनजाति निवास करती है।भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से संरक्षति माड़िया जनजाति ने आज भी अपनी पुरातन संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement