Old couple in marriage tied up in Kerala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:58 pm
Location
Advertisement

केरल में विवाह के बंधन में बंधा वृद्ध जोड़ा, आश्रम में मिले और प्यार हो गया

khaskhabar.com : रविवार, 29 दिसम्बर 2019 7:16 PM (IST)
केरल में विवाह के बंधन में बंधा वृद्ध जोड़ा, आश्रम में मिले और प्यार हो गया
त्रिशूर। केरल के एक सरकारी वृद्ध आश्रम में एक वृद्ध जोड़ा विवाह के बंधन में बंध गया। ट्विटर यूजर्स ने रविवार को ट्वीट कर उनके लिए बधाई संदेश लिखे। अपनी 60 वर्ष की आयु में कोचानियन मेनन और लक्ष्मी अम्मल त्रिशूर जिले के रामावर्मापुरम में वृद्ध आश्रम में मिले और उन्हें प्यार हो गया।

जैसे ही मेनन (67) और लक्ष्मी (65) के विवाह की शनिवार को ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं, लोगों की ओर से उन्हें बधाई संदेश आने लगे।

एक यूजर ने लिखा, "प्यार को सभी सरहदें पार करने दो।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement