noorjahan mango only one fruit sold out rs 1200 rupee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:34 am
Location
Advertisement

अब आया ‘नूरजहां’ आम, लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 1:54 PM (IST)
अब आया ‘नूरजहां’ आम, लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में लोग फलों में आम को सबसे ज्यादा पसंद करते है। फलों के राजा आम की कई किस्म दशहरी, चौसा, मल्लिका, केसर, लंगड़ा सहित लगभग 700 किस्मों के बीच एक आम भी है जो इन दिन चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

‘आमों की मलिका’ के रूप में मशहूर किस्म ‘नूरजहां’ के फलों का औसत वजन इस बार मौसम की मेहरबानी से बढक़र 2.75 किलोग्राम पर पहुंच गया है। यही वजह है कि आम की इस दुर्लभ किस्म के मुरीद इसके केवल एक फल के लिए 1,200 रुपए तक चुका रहे हैं।

अफगानी मूल की मानी जाने वाली आम की प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाडा क्षेत्र में ही पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश का यह इलाका गुजरात से सटा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement