MP: 1 groom gets married to 2 brides in Betul. Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:57 pm
Location
Advertisement

ये क्या! 1 दूल्हे का 2 दुल्हनों से ब्याह, बड़ी रोचक है इनकी लव स्टोरी

khaskhabar.com : गुरुवार, 09 जुलाई 2020 5:51 PM (IST)
ये क्या! 1 दूल्हे का 2 दुल्हनों से ब्याह, बड़ी रोचक है इनकी लव स्टोरी
सूत्रों के अनुसार, पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में युवक ने एक मंडप में दोनों युवतियों के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। यह पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दो दुल्हनें थीं।

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते ने बताया है कि "केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए हैं। तीनों परिवारों ने मिलकर समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके ऐसा करने का निर्णय लिया था। उसी के बाद युवक की शादी दोनों युवतियों से कराई गई।"

ज्ञात हो कि इन दिनों कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते किसी भी तरह के समारोह के आयोजन की अनुमति प्रशासन से लेना जरूरी है। घोड़ाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा का कहना है कि हमारे द्वारा ऐसी किसी शादी की परमिशन नहीं दी गई है। बिना परमिशन की शादी हुई है, पटवारी को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement