Miracle! These shark fish look like humans, you will be stunned by seeing the pictures-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:13 pm
Location
Advertisement

चमत्कार! इंसानों जैसी दिखती है ये शार्क मछली, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

khaskhabar.com : शनिवार, 06 मार्च 2021 2:21 PM (IST)
चमत्कार! इंसानों जैसी दिखती है ये शार्क मछली, तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
इंडोनेशिया में एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मछुआरे ने समुद्र से शार्क मछली पकड़ा है, जिसका चेहरा बिल्कुल इंसानों के बच्चों की तरह है। खबरों के अनुसार 48 वर्षीय मछुआरे अब्दुल्ला नूरन ने दावा किया कि उन्हें पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में रोटे नादो के पास पानी में शिशु शार्क मछली मिली जिसकी शक्ल बिल्कुल इंसानों की जैसी है। सोशल मीडिया पर इस शार्क मछली की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।


बता दे कि मछुआरे ने गलती से एक बड़ी शार्क मछली को पकड़ लिया था। हालांकि उस मछली के पेट में तीन बच्चे थे। उसमें एक छोटी शार्क मछली का चेहरा बिल्कुल किसी इंसानी चेहरे की तरह है, उसकी भी होठ और आंखें हैं। शिशु शार्क को खोजने के बाद, नूरन उसे घर ले गया, और उसके परिवार ने उसे सुरक्षित रखने में मदद की। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसियों ने उनसे इंसानी शक्ल वाली शार्क मछली को खरीदने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने साफ़ तौर पर मना कर दिया।


नूरन ने कहा, मैंने शुरू में एक बड़ी शार्क मछली को पकड़ा था। अगले दिन मैंने उस शार्क के पेट से तीन छोटी शार्क मछलियों को बाहर निकाला। दो अपनी मां की तरह थे और एक की शक्ल ऐसी थी जैसे जन्म के बाद किसी मानव शिशु की होती है। उन्होंने कहा, इंसानों जैसी शक्ल वाली शार्क मछली को देखने के लिए बड़ी संख्या लोगों की भीड़ थी। कई लोग इसे खरीदना चाहते हैं, परन्तु मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सौभाग्य लाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement