Jan Karbaat : Fertility doctor used his own sperm to secretly father-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:33 am
Location
Advertisement

अपने मरीजों को धोखा देता था यह डॉक्टर, ऐसे खुली पोल

khaskhabar.com : सोमवार, 15 अप्रैल 2019 1:04 PM (IST)
अपने मरीजों को धोखा देता था यह डॉक्टर, ऐसे खुली पोल
नई दिल्ली। आज के समय में जो महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती है वो डॉक्टरों की नई तकनीकी का सहारा लेकर मां बनती है। बच्चे की चाहत में महिलाएं आईवीएफ का सहारा लेती हैं लेकिन नीदरलैंड के रॉटेरडम में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल नीदरलैंड का यह डॉक्टर 49 बच्चों का पिता है, वह भी बिना किसी महिला से संबंध बनाए।

जी हां, यह सच है। दरअसल नीदरलैंड का रहने वाला जेन करबैट नाम का यह डॉक्टर अपने मरीजों के साथ धोखा करता था और डोनर के स्पर्म से अपना स्पर्म बदलकर उसे आईवीएफ टेक्नीक के लिए इस्तेमाल करता था। यह मामला तब सामने आया जब ‘डिफेंस फॉर चिल्ड्रन’ नाम के एक संगठन ने डीएनए टेस्ट करवाया।

संगठन ने बताया कि निज्मेजेन शहर के एक अस्पताल में किए गए डीएनए टेस्ट के नतीजों में पता चला है कि 49 बच्चों का पिता करबैट है। उसने आगे बताया कि इस टेस्ट से सामने आया कि अपने क्लिनिक में करबैट अपने ही स्पर्म का इस्तेमाल करता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement