Fish with human-like teeth caught in the US-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:30 am
Location
Advertisement

इस मछली के हैं इंसानों जैसे दाँत और मसूड़े, करती है शाकाहार व मांसाहार भोजन

khaskhabar.com : शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 4:35 PM (IST)
इस मछली के हैं इंसानों जैसे दाँत और मसूड़े, करती है शाकाहार व मांसाहार भोजन
अक्सर हमें लोगों के मुँह से सुनाई देता है कि यह दुनिया बड़ी अजीबो-गरीब है। यहाँ सब कुछ दिखाई दे सकता है। कुछ तो यह भी कहते सुनाई देते हैं कि व्यापारी वही है जो गंजे को कंघा बेच दे। कहने का तात्पर्य यह है कि दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी हुई है। कभी-कभी ऐसे समाचार सुनाई दे जाते हैं जिन्हें सुनकर आश्चर्य होता है। अभी कुछ दिनों पहले ही एक ऐसा समाचार मिला जिसे पढक़र आश्चर्य हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हुआ जिसने भी इसे देखा वो हैरान हो गया। हो सकता है आपने भी इस समाचार के बारे में सुना या सोशल मीडिया पर वीडियो देखा हो। अगर नहीं तो आप भी जानिये इस अजब-गजब समाचार के बारे में।
हाल ही में अमेरिका में एक मछुआरे को एक ऐसी अनोखी मछली मिली जिसे देखने के बाद लोगों का सर चकरा गया। इस विचित्र सी दिखने वाली मछली की तस्वीर जेनेट्स पियर नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की थी। नेथन मार्टिन नामक मछुआरे को यह अजीब से मछली मिली थी। इस मछलीके दांत बिलकुल इंसानों जैसे हैं और इस मछली का नाम शीपहेड बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement