Dog attacks on Lion, video viral on social media-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 7:57 pm
Location
Advertisement

शेर और कुत्ते के बीच इस ‘लड़ाई’ को देखकर हर कोई रह गया हैरान

khaskhabar.com : गुरुवार, 12 मार्च 2020 3:38 PM (IST)
शेर और कुत्ते के बीच इस ‘लड़ाई’ को देखकर हर कोई रह गया हैरान
इन दिनों पूरी दुनिया में सोशल मीडिया का जोर है। इसके माध्यम से हर कोई जुड़ गया है। अब कोई भी चीज छुपी हुई नहीं रहती है और देखते ही देखते पूरी दुनिया को पता चल जाता है। इसके माध्यम से हम कई हैरतअंगेज घटनाओं से रूबरू होते हैं। आजकल शेर और कुत्ते के एक वीडियो ने धूम मचाई हुई है और यह हर ओर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शेर की हरकत को देख उसके जंगल के राजा होने पर सवाल उठाए जाने लगे। दरअसल दो शेर एक कुत्ते से डर गए और पीछा छुड़ाने के लिए भागने लगे। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि जंगल में दो शेर आराम कर रहे हैं।

इसी दौरान उन्हें एक कुत्ता दिखा तो वे हमला करने के लिए खड़े हो गए। इतमें कुत्ता भौंकते हुए उनके पास आया और शेर को डराने की कोशिश करने लगा। उसने शेर पर हवा में उड़ते हुए हमला करने की कोशिश भी की। नंद ने इस वीडियो के साथ लिखा कि आत्मविश्वास एक सुपर पावर है। एक बार जब आप खुद पर विश्वास करने लगते हैं, तो जादू होने लगता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement