Doctors discover four live bees feeding on tears inside womans eye-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:41 pm
Location
Advertisement

महिला की आंख में मधुमक्खियों का कब्जा, जानिए फिर क्या हुआ

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 12:36 PM (IST)
महिला की आंख में मधुमक्खियों का कब्जा, जानिए फिर क्या हुआ
नई दिल्ली। अक्सर हमसभी ने मधुमक्खियों के छत्तों को पेड़ पर या घर के किसी कोने में देखा होगा, लेकिन क्या कभी सुना या देखा कि मधुमक्खियों ने एक महिला की आंख में घर बना लिया है। जी हां, यही सच है। ताइवान में ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान हो गए हैं।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, काम करने के दौरान एक महिला की आंख में अचानक कोई चीज चली गई, उसके बाद से लगातार उसकी आंखों से आंसू आने लगे और सूजन आ गई। जब आंखों से पानी आना बंद नहीं हुआ तो महिला डॉक्टर के पास पहुंची।

टेस्ट के बाद डॉक्टरों को महिला की आंख में कोई चीज चलती हुई दिखाई दी। ये देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए, किसी इंसान की आंख में मधुमक्खियां मिलना, ये उनके लिए पहला मामला था और काफी चौंका देने वाला भी था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement