china tianmen mountain called heaven gate Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:01 am
Location
Advertisement

इस देश में हैं स्वर्ग का दरवाजा....

khaskhabar.com : मंगलवार, 26 जून 2018 1:51 PM (IST)
इस देश में हैं स्वर्ग का दरवाजा....
खूबसूरत पहाड़ की वादियों में बने इस पहाड़ की ऊंचाई 1528 मीटर लगभग 5 हजार फीट है। बताया यह जाता है कि 253 ईस्वी में इस पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया था। तेज आंधी के कारण टूटे इस पहाड़ पर गुफा का निर्माण हुआ था। इसकी लंबाई 196 फीट और ऊंचाई 431 तथा चौड़ाई 187 फीट है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यह गुफा पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ होता है। इस कारण भी इसे स्वर्ग का दरवाजा कहा जाने लगा। टूरिस्टों से भरे रहने वाले इस जगह पर जाने के लिए आप सड़क मार्ग के अलावा केबल वे का उपयोग भी कर सकते हैं। दुनिया में आपने अभी तक बहुत से केवल वे देखे होंगे लेकिन चीन की इस गुफा तक पहुंचाने वाला केबल वे का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े केबल वे के रूप में दर्ज है। जी हां यहां 24459 फीट के इस केबल पर चलते हुए आप खुद को बादलों के बीच पाएंगे। जहां से आप चीन के शहर के नजारे भी देख सकते हैं साथ ही यहां के मौसम और प्राकृतिक नजारों के दर्शन भी कर सकते हैं। केबल से उतरने के बाद आपको 999 सीढ़ियों को चढ़कर जानो होता है तब आप इस गुफा तक पहुंच सकेगें।

ये भी पढ़ें - PICS-पांच ऎसे लोग जो कर देंगे हैरान

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement