Buffalo bheem worth Rs 15 crore in Pushkar Fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:11 am
Location
Advertisement

पुष्कर मेले में आकर्षण का केन्द्र बना 15 करोड़ का भैंसा, खाता है बादाम, काजू...

khaskhabar.com : बुधवार, 06 नवम्बर 2019 2:20 PM (IST)
पुष्कर मेले में आकर्षण का केन्द्र बना 15 करोड़ का भैंसा, खाता है बादाम, काजू...
जयपुर। राजस्थान के पुष्कर में लगने वाले पशु मेले में 15 करोड़ का भैंसा सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस भैंसे का नाम भीम है। मिली जानकारी के अनुसार, भैंसे की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसकी वजह है कि 6 साल में ही इस भैंसे ने अच्छा कद हासिल कर लिया है।

इसके मालिक जवाहर जहांगीर ने बताया कि मुर्रा नस्ल के इस भैंसे का वजन करीब 1300 किलो है। इसके खाने-पीने और देखभाल में हर महीने करीब सवा लाख रुपए आ जाता है।


भीम की डाइट में रोजाना करीब एक किलो घी, करीब आधा किलो मक्खन, शहद, दूध और काजू-बादाम सब कुछ खाता है। इसके भारी-भरकम खान-पान पर करीब सवा लाख का खर्च आ जाता है। इसके अलावा एक किलो के सरसों के तेल से इसकी मालिश भी की जाती है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement