Bjp Mla Sitaram Adivasi Lives In A Slum Type House In Madhya Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:34 am
Location
Advertisement

MP : झोपड़ी में रहता है BJP विधायक,अब लोग करेंगे ऐसा

khaskhabar.com : रविवार, 03 फ़रवरी 2019 3:06 PM (IST)
MP : झोपड़ी में रहता है BJP विधायक,अब लोग करेंगे ऐसा
भोपाल। नाम है सीताराम आदिवासी, विधायक हैं मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से और परिवार के साथ रहते हैं झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में। स्थानीय लोग नहीं चाहते कि उनका विधायक झोपड़ी में रहे, लिहाजा लोगों ने आपसी सहयोग से पैसे इकट्ठे किए, जिससे सीताराम का पक्का मकान बन रहा है।

यह बात आपको अचरज में डाल सकती है, मगर हकीकत है। वर्तमान दौर में भी इस राज्य का एक विधायक अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। सीताराम भाजपा के विधायक हैं। वही भाजपा, जिसने लगातार 15 साल राज किया। राज्य को विकसित बनाने का दंभ भरा और चौथी पारी में समृद्ध राज्य बनाने का उसका वादा खूब गूंजा।

सीताराम ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास रावत को शिकस्त दी। सीताराम का यह तीसरा चुनाव था। वे लगातार दो चुनाव हारे और तीसरे चुनाव में उन्होंने आखिरकार जीत दर्ज कर ही ली। उनका रहन-सहन ठेठ गंवई अंदाज का है। इन दिनों वे शाम के समय अपनी झोपड़ी के बाहर खटोली पर बैठक कर आग तापते नजर आ जाएंगे, तो सुबह में शॉल ओढ़े, धूप सेंकते हुए अपनों की पंचायत करते। यह नजारा आम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement