Bihar: Lord made a pair, a 36-inch young man took seven rounds with a 34-inch girl. Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:29 am
Location
Advertisement

रब ने बना दी जोड़ी, 36 इंच के युवक ने 34 इंच की युवती के संग लिए सात फेरे

khaskhabar.com : बुधवार, 04 मई 2022 4:43 PM (IST)
रब ने बना दी जोड़ी, 36 इंच के युवक ने 34 इंच की युवती के संग लिए सात फेरे
मसाढू गांव के रहने वाले बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती (26) बारात लेकर नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी (24) के घर पहुंचे। इसके बाद पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से मुन्ना और ममता की शादी हुई।

अन्य शादियों की तरह ही इस शादी में भी बैंड बाजा और बारात सब कुछ था, लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग रही। शादी में बिना बुलाए सेल्फी लेने वाले लोग खूब नजर आए।

शादी के बाद नव दंपत्ति को शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। दूल्हा दुल्हन भी इस शादी से खुश दिखे।

उल्लेखनीय मुन्ना एक नृत्य कंपनी में कलाकार का काम करता है जबकि ममता का भाई छोटू भी नाटे कद का है, और वह भी एक सर्कस कंपनी में कलाकार है। छोटू ने ही अपनी बहन के लिए दूल्हा खोजा और फिर शादी हुई।

बारातियों का भी कहना है कि शादी से दूल्हा, दुल्हन खुश हैं।


ये भी पढ़ें - ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement