Azim Mansuri finally gets bride, gets engaged-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:25 am
Location
Advertisement

आखिरकार दो फुट के युवक को मिली दुल्हन, सगाई हुई पक्की

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 अप्रैल 2021 11:13 AM (IST)
आखिरकार दो फुट के युवक को मिली दुल्हन, सगाई हुई पक्की
शामली। दो फुट के 26 वर्षीय अजीम मंसुरी को आखिरकार शादी के लिए प्रस्ताव मिल गया है। अब आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी शादी होने वाली है। पिछले महीने अजीम ने उस वक्त सूर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उनसे अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने का अनुरोध किया था।

पुलिस को इस बात से बेहद हैरानी हुई थी, लेकिन उन्होंने अजीम की मदद करने का वादा किया था।

अजीम ने कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई की है और अब वह एक कॉस्मेटिक स्टोर चलाता है।

अजीम का कहना था कि उनका कद छोटा होने की वजह से उन्हें अपने लिए जीवनसाथी मिलने में दिक्कत आ रही है।

उनकी यह कहानी जैसे ही वायरल हुई उनके पास शादी के लिए प्रस्ताव आने लगे। इनमें से एक रिश्ता गाजियाबाद से आया, जिस पर मंसुरी ने दिलचस्पी ली।

एक लड़की ने अजीम को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज कहा, "आप अकेले हैं, मैं भी अकेली हूं। मैं दिल्ली में रहती हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं।"

दिलचस्प बात यह है कि अजीम ने साल 2019 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने के लिए संपर्क किया था।

अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी और फिर पुलिस से संपर्क कर उनकी 'समस्या' को सुलझाने के लिए गुहार लगाई।

छह भाई-बहनों में सबसे छोटे अजीम कैराना के रहने वाले हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement