Aurangabad: Woman Claims Herself to be HIV Positive, Thwarts Rape Attempt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:11 pm
Location
Advertisement

महिला ने दिखाई सूझबूझ और भाग गया आरोपी, जानें क्या है मामला

khaskhabar.com : सोमवार, 15 अप्रैल 2019 1:22 PM (IST)
महिला ने दिखाई सूझबूझ और भाग गया आरोपी, जानें क्या है मामला
औरंगाबाद। एक विधवा ने रेप से बचने के लिए  ऐसी बात कही कि रेप करने पर आमादा आरोपी डर गया और महिला की इज्जत बच गई। यह घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद की है। दरअसल यहां रेप से बचने के लिए विधवा महिला ने आरोपी से एक ऐसी बात बोली की वह वहां से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम किशोर विलास अहमद है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विलास को अपने पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह सजा काटकर बाहर आया था। 

जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ शहर की एक दुकान पर आई थी। जब वह घर लौट रही थी तो उसने देखा कि उसके पास केवल 10 रुपए हैं। उसने शेयरिंग वाले ऑटो पकडने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

महिला रास्ते में लिफ्ट मांगने लगी। उसी समय अवहद मोटरसाइकल से जा रहा था। उसने महिला और उसकी बेटी को लिफ्ट दे दिया। इस बीच वह महिला को उसके घर न ले जाकर सुनसान इलाके में ले गया। उसने महिला को धारदार हथियार के बल पर डराया और रेप की कोशिश की। इस बीच महिला ने सूझबूझ दिखाई और कहा कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद आरोपी अवहद ने उसे छोड़ दिया और चला गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement