Archeologists find 800-year old mummy buried in underground tomb in Peru Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:05 pm
Location
Advertisement

पेरू में मिली 800 साल पुरानी जमीन में दफन ममी, लिंग की पहचान बाकी

khaskhabar.com : शनिवार, 04 दिसम्बर 2021 1:49 PM (IST)
पेरू में मिली 800 साल पुरानी जमीन में दफन ममी, लिंग की पहचान बाकी
खुदाई में शामिल पुरातत्वविद् पीटर वैन डैलेन लूना ने बताया कि अब तक लिंग की पहचान नहीं हुई है कि यह ममी किसी पुरुष की है या स्त्री की, लेकिन इसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को इस ममी के साथ कई तरह के सामान मिले हैं। इसमें बर्तन से लेकर सड़ी सब्जियाँ तक शामिल हैं। इसके अलावा ममी के साथ पत्थर के औजार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस ममी को गड्ढे से निकाला गया है वो हाई इंडियन रीजन का रहने वाला रहा होगा।
फिलहाल ममी के साथ मिली चीजों के बारे में जानकारियां इक_ा की जा रही हैं। शोधकर्ता अब मकबरे और ममी का अध्ययन कर रहे हैं ताकि ये पता कर सके कि इस ममी का मकबरे के साथ क्या संबंध है। क्या इसका अंतिम संस्कार इसी में किया गया था या फिर बाद में इसके शव को यहां पर ममी बना कर रख दिया गया।

ये भी पढ़ें - ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement