Advertisement
पेरू में मिली 800 साल पुरानी जमीन में दफन ममी, लिंग की पहचान बाकी

दुनिया में कहीं न कहीं पर कुछ न कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं जो हमें अजीब सी महसूस होती हैं लेकिन इस तरह की घटनाएँ लोगों में चर्चा का विषय बन जाती हैं। इन दिनों पेरू में भूवैज्ञानिकों की टीम को एक ऐसी ममी मिली है जिसके बारे में उनका कहना है कि यह लगभग 800 साल पुरानी है। भूवैज्ञानिकों की एक टीम को पेरू के केंद्रीय तट पर करीब आठ सौ साल पुरानी एक ममी मिली है। इस ममी के बारे में पुरातत्वविदों ने हैरान कर देने वाली जानकारी दी है।
पुरातत्वविदों के मुताबिक ये ममी सैकड़ों सालों से जमीन के नीचे एक मकबरे में दबी थी। इस ममी को इतने अजीब तरीके से दफनाया गया था, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान रह गए थे। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या था जिसकी वजह से ये ममी चर्चा में आ गई।
विशेषज्ञों के अनुसार करीब 800 साल पहले पेरू के मध्य तट पर एक मरे हुए व्यक्ति को ममी बना कर दफन कर दिया गया था। साथ ही उसके शव को खास तरह के कपड़ों से लपेटकर बांध दिया गया था। उसके हाथों को उसके मुंह के ऊपर रखकर रस्सी से बांध दिया गया था। यही नहीं उसके पैर भी बांध दिए गए थे। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे बैठी हुई अवस्था में बांध दिया गया हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
अजब गजब
Advertisement
Traffic
Features