Amazing Fect of Jagannath Prui Tempil Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:25 pm
Location
Advertisement

गजब है ये मंदिर, छत से धूप से टपकता है पानी और फिर...

khaskhabar.com : बुधवार, 22 मई 2019 3:00 PM (IST)
गजब है ये मंदिर, छत से धूप से टपकता है पानी और फिर...
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले कानपुर जनपद के भीतरगांव विकासखंड से ठीक तीन किलोमीटर की दूरी पर एक गांव है बेहटा। यहीं पर है धूप में छत से पानी की बूंदों के टपकने और बारिश में छत के रिसाव के बंद होने का रहस्य। यह घटनाक्रम किसी आम इमारत या भवन में नहीं बल्कि यह होता है भगवान जगन्नाथ के अति प्राचीन मंदिर में।

भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर अति प्राचीन है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ व सुभद्रा की काले चिकने पत्थरों की मूर्तियां विराजमान हैं। प्रांगण में सूर्यदेव और पद्मनाभम की मूर्तियां भी हैं।

जगन्नाथ पुरी की तरह यहां भी स्थानीय लोगों द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। लोगों की आस्था मंदिर के साथ गहरे से जुड़ी है। लोग दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement