.... And he gave tax notice to Shiva at the place of worship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:02 am
Location
Advertisement

. . . और इन्होंने पूजा के स्थान पर थमाया शिवजी को टैक्स का नोटिस

khaskhabar.com : शनिवार, 30 जुलाई 2022 2:25 PM (IST)
. . . और इन्होंने पूजा के स्थान पर थमाया शिवजी को टैक्स का नोटिस
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कुछ समय पूर्व ही आदेश दिया था कि प्रदेश के किसी भी धार्मिक स्थल से टैक्स की वसूली नहीं होगी। लेकिन ऐसा लगता है नगर निगम अधिकारियों ने उनकी बात को अच्छी तरह से सुना नहीं, इसी के चलते मथुरा नगर निगम ने यमुना पार लक्ष्मी नगर स्थित एक शिव मंदिर को 1500 रुपये का हाउस टैक्स भरने का नोटिस उनके द्वार पर चस्पा कर दिया।

जी हाँ, मथुरा नगर निगम ने भोलेनाथ के मंदिर को 1500 रुपये हाउस टैक्स भरने का नोटिस दिया है। भोलेनाथ को नगर निगम का नोटिस मिलने की खबर से इलाके में हडक़ंप मच गया है और खबर जंगल की आग की तरह फैल रही है। बताया जा रहा है भगवान शंकर के मंदिर पर हाउस टैक्स का नोटिस चिपकाने की खबर फैलने के बाद से नगर निगम के कर्मचारी इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं।

नगर निगम के अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो निगम आयुक्त के आदेश के बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंदिर के पास एक कमरा बने होने की बात कही गई थी जिसके बाद टैक्स लगाया गया था। दूसरी तरफ इस विवाद के बाद निगम के अधिकारी जब मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां कोई कमरा नहीं पाया जिसके बाद नोटिस को निरस्त कर दिया गया। बता दें कि जिस शिवमंदिर पर निगम ने हाउस टैक्स लगाया वो दरअसल मथुरा के यमुना पार लक्ष्मीनगर में स्थित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement