khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 09:01 AM (IST)
अहमदाबाद। दुनियाभर में सेल्फी का क्रेज सिर चढकर बोल रहा है। सेल्फी के चक्कर में कहीं लोग जान गंवा बैठते है तो कहीं सेल्फी के चक्कर में जुर्माना भरने की नौबत आ जाती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा में सामने आया है। जहां एक युवक को कोबरा सांप के साथ सेल्फी लेना काफी महंगा साबित हुआ। यशेष बरोत नाम के शख्स ने कोबरा के साथ सेल्फी ली और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा था 1000 रुपये में कोबरा। उस पोस्ट को एक लाख लोगों ने लाइक भी किया। यह तस्वीर वॉट्सऐप के माध्यम से खूब वायरल हो गई। आपको बता दें कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट 1972 के मुताबिक कोबरा खरीदना या बेचना अपराध है। क्योंकि यह संरक्षित जीवों की श्रेणी में आता है।