Asian Games: India Best Performance, won 2 gold and total 69 medals Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:08 am
Location
Advertisement

एशियाई खेल : भारत का सवश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2 और स्वर्ण के साथ जीते कुल 69 पदक

khaskhabar.com : शनिवार, 01 सितम्बर 2018 10:44 PM (IST)
एशियाई खेल : भारत का सवश्रेष्ठ प्रदर्शन, 2 और स्वर्ण के साथ जीते कुल 69 पदक
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर तीसरी बार कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं, जापान ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण जीता।  

भारतीय टीम के लिए आकाशदीप सिंह ने तीसरे और हरमनप्रीत ने 50वें मिनट में गोल किया। मोहम्म्द अतीक ने 52वें मिनट में पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल किया।

भारत को जहां मुक्केबाजी, ब्रिज, स्कवॉश और हॉकी में पदक मिला वहीं उसे कनोए और जूडो में निराशा हाथ लगी।

प्रकांत शर्मा और जेम्सबॉय सिंह की जोड़ी कनोए स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन कर नौवें स्थान पर रही। भारतीय जोड़ी ने 41.152 अंकों का स्कोर किया।

चीन के सोंग जिंग और कियांग ली ने 36.940 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण जीता। उज्बेकिस्तान के आर्थर गुइलेव और इयोर्जोन मामादालिएव ने 37.080 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

स्पर्धा का कांस्य कजाकिस्तान के मेरेय मेडेटोव और तिमुर खाइडारोव के नाम रहा जिन्होंने 37.371 अंक हासिल किए।

इसके अलावा जूडो में मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई। भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात दी।
--आईएएनएस

यह भी पढ़े : टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement