People whose fingers are square are practical and... Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:41 am
Location
Advertisement

जिन लोगों की उंगली वर्गाकार होती हैं वे होते हैं व्यवहारिक और...

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 जुलाई 2021 5:33 PM (IST)
जिन
 लोगों की उंगली वर्गाकार होती हैं वे होते हैं व्यवहारिक और...
आज हम आपको हाथ की रेखाओं से ऐसे व्यक्ति का पता लगाने की बात कर रहें हैं जो जीवन में धन को महत्व देते हैं। वैसे व्यक्ति की उंगली उसके बारे में बहुत कुछ कहती हैं। आइए जानते है कि व्यक्ति की अंगुलियों से कि उनका भाग्य क्या कहता हैं।

नोंकदार सिरे वाली उंगलियाें वाले लोग
जिनकी उंगलियां नोंकदार सिरे वाली होती हैं वे जीवन में आराम पसंद होते हैं। अगर किसी व्यक्ति की सभी उंगलियों के सिरे नुकीले होते है तो ऐसे व्यक्ति के पास पैसा खुद चलकर अपने आप आते है। ज्योतिषों के मुताबिक, ये लोग पैसे वाले बनते ही चले जाते है। इनके कार्य में कोई रूकावट नहीं होती है। वहीं ये लोग सौंदर्यप्रेमी, संवेदनशील एवं आदर्शवादी प्रवृत्ति के होने के साथ किसी भी काम को करने से डरते नहीं है।

वर्गाकार उंगलियाें वाले लोग

जिन लोगों की उंगली वर्गाकार होती हैं वे व्यवहारिक व अनुशासनप्रिय होते हैं। ये लोग सन्तुलित एवं यथार्थवादी होता है। ये अपने जीवन को सुनियोजित ढंग जीना पसंद करते हैं। यह लोग जीवन में परम्परावादी, नियमों का पालन करने वाले, धार्मिक एवं सामाजिक चेतना वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता नहीं होती ये दूसरों का अनुसरण करते हैं।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement