dev uthani gayras Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होली तक इन 22 मुहूर्त में कर सकेंगे शादी

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 10:51 PM (IST)
होली तक इन 22 मुहूर्त में कर सकेंगे शादी
जयपुर। पिछले चार माह से चातुर्मास के चलते विवाह रोक लगी हुई है। यह रोक इस माह देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजा के अबूझ मुहूर्त के साथ हट जाएगी। इसके बाद शादी के बैंड बजने शुरू हो जाएंगे। इस साल बचे दो माह में 11 मुहूर्तों में फेरे लिए जा सकेंगे। फिर अगले साल होली तक 11 और शुभ मुहूर्त हैं। इस बीच दिसंबर जनवरी में धनु मास और मार्च अप्रैल में मीनार्क की स्थिति में फिर मुहूर्त नहीं है। मीनार्क खत्म होने के बाद मई जून में मुहूर्तों की भरमार रहेगी और फिर चातुर्मास के चलते चार माह मुहूर्त नहीं होंगे। सनातन ज्योतिष पंचांग के प्रधान संपादक पं सुरेश कुमार गौड़ हैं कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति व ग्रह नक्षत्रों के आधार पर पंचाग के अनुसार 11 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी व भगवान सालिग्राम का ब्याह रचाने के साथ में शादी की रस्में शुरू होती हैं। इस हिसाब से नवंबर में 5 और दिसंबर में 5 मुहूर्त श्रेष्ठ हैं।
नवम्बर में -16,23,24,25,30 तक सात रेखा से उपर के श्रेष्ठ सावे है इसी प्रकार दिसम्बर माह में 1,3, 8,9, 10 व् 12 तारीख तक भी सात रेखा से उपर के श्रेष्ठ सावे है इसके बाद मल मास 15 तारीख को लगने से मकर संक्रांति तक सावो पर 1 मास तक विराम रहेगा अगले साल 2017 में जनवरी में चार और फरवरी में 6 तथा मार्च में मात्र एक मुहूर्त विवाह के लिए श्रेष्ठ है
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement