Advertisement
विश्व पर्यावरण दिवस: अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और जीवन बचाएं : डॉ प्रणव पण्ड्या

डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जीवन प्रदान करता है। केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा ही नहीं है, यह एक जिम्मेदारी है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को समझना चाहिए। श्याम बिहारी दुबे ने कहा कि धरती को बचाने के लिए हम सभी के लिए यह एक बड़ा अवसर है।
इससे पूर्व शांतिकुंज के नौनिहालों द्वारा बाल वाटिका हेतु विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पूजन किया गया। जिसे बच्चों ने अपने अपने घरों में लेकर गये और गमलों व बगीचों में लगाए। बालवाटिका के अंतर्गत आक्सीजन जोन तैयार करने के लिए घर-घर के नौनिहालों को प्रेरित किया गया। ताकि घरों के आंगन, छतों, बालकोनियों को हरियाली से भरे, जिससे शुद्ध वायु प्राप्त किया जा सके। इसके साथ ही शांतिकुंज सहित विभिन्न राज्यों में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने वृहत स्तर पर पौधारोपण किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


