The first result of senior secondary can come up to 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:37 pm
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : आज आ सकता है सीनियर सैकंडरी का पहला रिजल्ट

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 11:45 AM (IST)
हिमाचल
 प्रदेश : आज आ सकता है सीनियर सैकंडरी का पहला रिजल्ट
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर सकता है। विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि इस साल हिमाचल बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2018 से लेकर 29 मार्च 2018 के बीच परीक्षाओं का आयोजन किया था। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

बात अगर पिछले सालों की जाए तो 2017 में बोर्ड ने 28 अप्रैल को परिणामों की घोषणा की थी, जबकि 2016 में 26 अप्रैल को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान हुआ था। विद्यार्थियों को अलग प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट देखने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो वह https://www.hpbose.org पर भी जाकर चैक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement