Special seminar organized in Tehri, Chinmay Pandya addressed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टिहरी में विशेष संगोष्ठी का आयोजन, चिन्मय पंड्या ने किया सम्बोधित

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 7:49 PM (IST)
टिहरी में विशेष संगोष्ठी का
आयोजन, चिन्मय पंड्या ने किया सम्बोधित
टिहरी ( उत्तराखंड )। देव भूमि उत्तराखंड स्थित पौराणिक महत्व की पवित्र नगरी टिहरी में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय एवं स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी रामतीर्थ जी की 150 वीं जयंती की पूर्व संध्या में आयोजित इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या जी ने उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया । इस आयोजन में उत्तराखंड राज्य के माननीय राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरुमीत सिंह जी,माननीय उच्च शिक्षा मंत्री,उत्तराखण्ड श्री धन सिंह रावत जी, श्री किशोर उपाध्याय, विधायक, टिहरी, प्रो एन.के. जोशी,कुलपति एवं श्री के आर भट्ट , कुलसचिव, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय संग आचार्य शिवेंद्र नागर, निदेशक, गीता एकेडमी, सी ए राजेश्वरी पैन्यूली एवं अध्यक्ष स्वामी रामतीर्थ फाउंडेशन श्रो विनोद चमोली उपस्थित रहे । स्वामी रामतीर्थ जी के जीवन एवं दर्शन के संदर्भ में डॉ चिन्मय पंड्या जी के माध्यम से तत्व चिंतन पाकर सभी अत्यंत हर्षित एवं प्रेरित हुए । तत्पश्चात आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी ने टिहरी स्थिति गायत्री चेतना केंद्र का भी अवलोकन किया एवं परिजनों से आत्मीयतापूर्ण भेंट करके सभी को साधना पर्व नवरात्रि की शुभकामनायें प्रदान की एवम गुरु कार्य में जतन से जुटे रहने को सभी के प्रेरित किया। प्रस्तुत हैं झलकियां।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement