Advertisement
ऊर्जा संकट के बीच शांतिकुंज का बड़ा फैसला, घटेगी ईंधन, गैस और बिजली की खपत

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सामूहिकता की भावना के साथ दैनिक जीवन में सादगी और संयम को बढ़ावा दिया जाएगा। अनावश्यक वाहन उपयोग को कम करने, सामूहिक परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करने तथा ऊर्जा बचत के अन्य उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही रसोई व्यवस्था में गैस के उपयोग को संतुलित करने और बिजली की खपत को कम करने के लिए भी कई व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि इस पहल के अंतर्गत शांतिकुंज में निवास करने वाले एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा संरक्षण के इस संकल्प का समर्थन किया है। सभी ने यह सहमति दी है कि वे अपने दैनिक जीवन में ईंधन, गैस और बिजली के उपयोग में संयम बरतेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि वर्तमान समय में संसाधनों का संतुलित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति थोड़ी सावधानी और जागरूकता बरते, तो ऊर्जा संकट जैसी समस्याओं से काफी हद तक निपटा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शांतिकुंज सदैव समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास करता रहा है और ऊर्जा संरक्षण की यह पहल भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि विश्व के 80 से अधिक देशों के 15 करोड़ से ज्यादा गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों को पत्र आदि भेजकर ऊर्जा संकट के आहट के बीच सावधानी बरतनी के लिए कहा जा रहा है। वहीं देव संस्कृति विश्वविद्यालय भी इस दिशा में सार्थक पहल करने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


