Advertisement
सेवा, साधना और समर्पण की राह पर आगे बढ़ें परिजन: श्रद्धेया शैलदीदी

इस अवसर पर पिछले एक दशक से अधिक समय से वृक्षारोपण और संरक्षण में जुटे स्वयंसेवकों, आदर्श ग्राम निर्माण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं, जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण अभियान से जुड़े परिजनों तथा मध्य प्रदेश के गुरुकुलों में व्यसनमुक्ति अभियान चला रहे स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अखंड भारत की सांस्कृतिक विविधता भी मंच पर जीवंत हुई। छत्तीसगढ़ी, गढ़वाली, गुजराती, असमिया, ओडिशी, बंगाली, झारखण्डी छउ सहित विभिन्न राज्यों की लोकनृत्य प्रस्तुतियों ने देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो, निहंग हरदीप सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी आदि को दलनायक डॉ चिन्मय पण्ड्या ने गायत्री महामंत्र उपवस्त्र, रुद्राक्ष माला, प्रतीक चिह्न आदि भेंट कर सम्मानित किया। वहीं समारोह में उत्कृष्ट सेवा सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। समारोह का समापन विदाई सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, व्यसनमुक्ति और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति देने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों तथा अमेरिका, कनाडा समेत 40 देशों से आए गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


