Advertisement
19वीं डायमंड जुबली जम्बूरी-25 में गायत्री विद्यापीठ का राष्ट्रीय जम्बूरी में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार लौटने पर विद्यार्थियों ने विद्यालय की अभिभावकद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी एवं व्यवस्था मंडल की प्रबंधिका श्रीमती शैफाली पण्ड्या से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इन बच्चों की इस उपलब्धि को संस्थान एवं उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षण बताया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और जम्बूरी में किए गए कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण भी साझा किया। अभिभावकद्वय ने बच्चों की मेहनत व लगन को सराहा। इस अवसर पर टीम ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति एवं युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भी मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।
विजयी दल के लौटने पर व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि, शांतिकुंज परिवार एवं गायत्री विद्यापीठ के प्रधानाचार्य श्री सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ परिवार ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत कर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शताब्दी समारोह को वसुधा वंदन समारोह 4 दिसंबर को
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्त्वावधान में 19 से 23 जनवरी 2026 को राजा दक्ष की नगरी कनखल के निकट बैरागी द्वीप में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह हेतु वसुधा वंदन समारोह 4 दिसंबर को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी होंगे, तो वहीं शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या जी आदि उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी शांतिकुंज मीडिया विभाग ने दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


