Dr. Chinmoy Pandya reached Hungary, signed agreement with Debresan University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हंगरी पहुँचे डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या, डिब्रेसन यूनिवर्सिटी के साथ किया अनुबंध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 08:42 AM (IST)
हंगरी पहुँचे डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या, डिब्रेसन यूनिवर्सिटी के साथ किया अनुबंध
अपने यूरोप प्रवास पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी आज डिब्रेसन, हंगरी पहुंचे और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ डिब्रेसन के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। यूनिवर्सिटी ऑफ डिब्रेसन वल्र्ड रैंकिंग में टॉप 200 यूनिवर्सिटीज में से एक है और हंगरी की नंबर 1 यूनिवर्सिटी है। यहां 40000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और सबसे ज्यादा इंटरनेशनल स्टूडेंट्स इसी विश्वविद्यालय में है। इस अवसर पर आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी का स्वागत यूनिवर्सिटी के वाइस रेक्टर डॉक्टर एलेक बर्था और डॉक्टर टैक्स ने किया और उन्हें विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ हेल्थ साइंस, फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटी, फैकल्टी ऑफ म्यूजिक के डीन से मिलवाया गया। जिनके साथ अनेकों नए प्रकल्पों पर कार्य करने की सहमति बनी। फैकल्टी ऑफ म्यूजिक डीन प्रोफेसर पीटर लेक्टोस और फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटी के डीन डॉक्टर कैटर पीटर द्वारा इरासमस प्लस कॉलेबोरेशन को आगे बढ़ाने पर भी सहमति प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement