Advertisement
24 हजार दीपों से जगमगाया जन्मशताब्दी समारोह, हजारों परिजनों ने लिया संकल्प

दीपमहायज्ञ में दीपकों के माध्यम से जन्मशताब्दी समारोह और गायत्री महामंत्र की आकर्षक आकृतियां उकेरी गईं, जिसने पूरे आयोजन को दिव्य और मनोहारी स्वरूप प्रदान किया। दीप प्रज्वलन आत्मजागरण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बनकर सामने आया। प्रत्येक दीप मानो इस संकल्प का साक्षी था कि पूज्य गुरुदेव द्वारा प्रज्वलित ज्ञान और युग निर्माण की ज्योति को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन, संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने मां बोलती है पुस्तक का विमोचन किया। दलनायक डॉ चिन्मय पण्ड्या ने राज्यपाल जी को स्मृति चिह्न एवं युगसाहित्य भेंटकर सम्मानित किया। अंत में उपस्थित परिजनों ने संकल्प लिया कि पूज्य गुरुदेव के विचारों की मशाल प्रत्येक हृदय से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


